आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

सेवा संकल्प अभियान में लगा बहुउद्देशीय शिविर, विभागीय स्टॉलों का किया निरीक्षण ।

0

स्वास्थ्य जांच से लेकर राशन कार्ड व कृषि संबंधी योजनाओं की दी जानकारी, बच्चों के मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच ।

रिसिया ब्लॉक सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल मुख्य अतिथि तथा खंड विकास अधिकारी सचिन भारतीय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य एवं कृषि सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर लोगों की बीपी और शुगर की जांच की गई तथा जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण भी किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल और बीडीओ सचिन भारतीय ने भी अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।

शिक्षा विभाग के स्टॉल पर बच्चों की ओर से तैयार किए गए आकर्षक मॉडल, कठपुतली और कैलेंडर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। शिप्रा श्रीवास्तव, शीबा एजाज, जावेद, अंजली यादव, अभिनव प्रकाश यादव और राखी ने स्टॉल पर मौजूद गतिविधियों की जानकारी दी।

वहीं खाद्य विभाग के स्टॉल पर आफाक अहमद, रहमत और राजू अहमद ने लोगों को राशन कार्ड से संबंधित जानकारी दी। इसके अलावा राजकीय बीज भंडार के स्टॉल का भी निरीक्षण कर कृषि से जुड़ी सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी ली गई।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और विभागीय सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगने से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी लेने और आवश्यक सेवाओं का लाभ उठाने में सुविधा मिलती है। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर सरोज कुमार सिंह, रमाशंकर सिंह, पप्पू वर्मा, अशोक कुमार शर्मा, डॉ. शैला, डॉ. रहीम, कृष्ण कुमार रवि, अनस, सैफ, आरिफ सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story