आरटीआई के तहत विकास कार्यों की जानकारी मांगना सभासद को पड़ा भारी, चेयरमैन और उनके पति पर धमकी देने का आरोप !
संत कबीर नगर- मगहर।
नगरपंचायत मगहर के वार्ड शेरपुर रेहरवा के सभासद अमीरुद्दीन कादिरी ने चेयरमैन,चेयरमैन पति,सहित उनके कर्मचारियों के द्वारा जानमाल की धमकी दिये जाने से सम्बंधित जिलाधिकारी व एसपी को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ करवाई करने व जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
सभासद ने जिला अधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना को लिखे गए पत्र में कहा है कि नगर पंचायत के वर्तमान काल मे आज तक कराए गए जनहित के विकास कार्यों के बारे में प्रार्थी द्वारा सूचना अधिकार अधिनियम 2005के तहत सूचना मांगी गई थी।सही सूचना नहीं मिलने पर लोकायुक्त उत्तरप्रदेश में परिवाद भी दाखिल किया है।जिससे बौखलाकर चेयरमैन अनवरी बेगम,चेयरमैन पति नूरुज्जमा अंसारी, वरिष्ठ लिपिक उनके कर्मचारियों के द्वार प्रताड़ित करने के साथ ही मनगढ़ंत कहानी रचकर फर्जी आपराधिक मुकदमों में फंसाने और उन्हें जानमाल से मारने की धमकी दी जारही है।आगे कहा कि अगर उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी उपरोक्त लोगों की होगी।उन्होंने पत्र को संज्ञान में लेते हुये उपरोक्त के विरुद्ध करवाई करने के साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई है।इस सम्बंध में पूछे जाने पर चेयरमैन पति नूरुज्जमा अंसारी ने बताया कि दो तीन महीने से उक्त सभासद से कोई बात नहीं होरही है।सूचना मांगने का अधिकार है सूचनाएं दी जारही हैं।रहा डीएम,एसपी को पत्र लिखने का तो उसका भी जवाब दिया जाएगा। धमकी जैसी कोई बात नहीं है।
