आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संतकबीर नगर निवासियों के लिए गौरव के क्षण – त्रयंबक त्रिपाठी पुनः लखनऊ महानगर के भाजपा जिला प्रभारी नियुक्त, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर।

0

संत कबीर नगर।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष और जनपद संत कबीर नगर के वरिष्ठ नेता त्रयंबक त्रिपाठी को एक बार फिर लखनऊ महानगर का जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने पर जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर पुनः विश्वास जताए जाने के बाद संत कबीर नगर के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया है।

संघीय विचार धारा और लंबा संगठन अनुभव –

श्री त्रयंबक त्रिपाठी का सांगठनिक सफर बेहद समृद्ध और समर्पित रहा है। श्री त्रिपाठी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ समर्पित कार्यशैली के लिए जाना जाता है। उन्होंने संघ में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों नगर प्रचारक,जिला प्रचारक ,विभाग प्रचारक का निर्वहन किया है।इसके बाद उन्होंने संत कबीर नगर जिले में भाजपा की सांगठनिक जड़ों को मजबूत करने में सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पार्टी में लगातार उनके समर्पित समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारिया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र दी गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया। उत्तर प्रदेश भाजपा में प्रदेश मंत्री और तत्पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों का सफल नेतृत्व किया।

लखनऊ महानगर का पूर्व अनुभव बनेगा ताकत – 
उल्लेखनीय है कि श्री त्रिपाठी इससे पूर्व भी लखनऊ महानगर के जिला प्रभारी के रूप में अपनी कुशल सेवाएं दे चुके हैं। प्रदेश की राजधानी में संगठन को गतिशील बनाए रखने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उनके पिछले सफल कार्यकाल को देखते हुए ही शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पुनः यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

कार्यकर्ताओं ने जताया आभार और व्यक्त की खुशी –
संत कबीर नगर जनपद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्री त्रयंबक त्रिपाठी की यह नियुक्ति उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। इस निर्णय से न केवल लखनऊ महानगर के संगठन को गति मिलेगी, बल्कि संत कबीर नगर के कार्यकर्ताओं का भी मान-सम्मान बढ़ा है।
जनपद के सभी प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए श्री त्रिपाठी को नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story