प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर पूर्व चेयरमैन राजेश निगम की अगुवाई में चौपाल।
- ग्रामीणों से किया संवाद।
- नवाबगंज मंडल के बरैया गांव में आयोजित कार्यक्रम में जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चा ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मटेरा विधानसभा क्षेत्र के नवाबगंज मंडल अंतर्गत ग्राम बरैया में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन राजेश निगम रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

चौपाल में मुख्य अतिथि राजेश निगम ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं, व विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विषयों पर बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों की बात सुनते हुए जनसंपर्क और संवाद के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा एवं जनसरोकार से जोड़ते हुए ग्रामीणों के बीच पहुंचकर संवाद किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास और आमजन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर कमलेश आर्य, केशवराम जयसवाल, बब्लू जयसवाल, निरंजन सिंह, देवेंद्र दूबे, राम सूरत, प्रधान सज्जन अली, शबीब, बृजलाल वर्मा, गुप्तार प्रसाद वर्मा, धर्मवीर वर्मा, अवधेश वर्मा, रिश्ते वर्मा, दिलीप वर्मा, कलीम, पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
