आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

राष्ट्रीय लोक अदालत में 186995 वादों का हुआ निस्तारण

0

सेटेलमेन्ट की धनराशि रही रू. 09 करोड़ 21 लाख 64 हज़ार 854

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच ।

मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 86 हज़ार 995 वादों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित सभागार में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच राजेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संजय कुमार, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण हरेन्द्र प्रसाद, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत सुरेश चन्द्र आर्य, अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, सुरेश चन्द्र भारती, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश सुश्री शैली राय, विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट) पवन कुमार शर्मा, तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह,, चतुर्थ अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (ई.सी. एक्ट) सुश्री कविता निगम, पंचम अपर जनपद न्यायाधीश सुनील प्रसाद, षष्ठम अपर जनपद न्यायाधीश जलाल मोहम्मद अकबर, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी. प्रथम बृजेश कुमार यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी. द्वितीय अनिल कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नीलम सरोज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विनोद कुमार यादव एंव अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद बहराइच के कुल 186995 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला न्यायालय द्वारा 9956 वादों, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बहराइच संजय कुमार की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के 56 वादों, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच हरेन्द्र प्रसाद द्वारा 38 वादों, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य द्वारा 07 वाद तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोश आयोग, बहराइच के अध्यक्ष सुरेश चन्द भारती द्वारा 09 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 802 मामले तथा राजस्व के 1,76,127 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू. 09 करोड़ 21 लाख 64 हज़ार 854 रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के सचिव विनोद कुमार यादव द्वारा इस राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्वान अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया, वादकारियों एवं पुलिस फोर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story