आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

नवागत डीएम ने जिले के अधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक !

0

टीम भावना के साथ कार्य करने का दिया मंत्र !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच ।

नवागंतुक जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को पदभार संभालने के पश्चात देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक करते हुए सम्बन्धित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी कार्यालय अवधि में बैठकर अपने पदेन उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ जन सुनवाई में आने वाले आमजन की समस्याओं का निस्तारण भी गुणवत्तापरक ढंग से समयबद्धता के साथ कराएं। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि अपने अधीनस्थ कार्यालय स्टाफ को लोगों से अच्छा एवं मित्रवत व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि कार्यालयों में अभिलेखों एवं पत्रावलियों का रख-रखाव बेहतर ढंग से किया जाय। कार्यालय भवन, परिसर व कक्षों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होनें बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से जनपद वासियों की समस्या की भौगोलिक स्थिति देखते हुए शासन की मंशानुसार जनसमस्याओं एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जायेगा।

डीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात से जो सड़को पर गड्डे हो गये हो उनको दुरूस्त कराया जाय जिससे राहगीरों को कोई समस्या न हो। साथ ही बिजली विभाग को निर्देश दिया कि सही ट्रांसफार्मर व नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति कितने घंटे की जा रही इसकी जानकारी ली। डीएम ने कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि उर्वरक, यूरिया, डीएपी के भण्डारण की लिस्ट तैयार करा ली जाय। जिससे ओवर रेटिंग न हो। सीएमओ को निर्देश दिया गया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर लिया जाय, पानी कम हो रहा है जहां पानी की स्थिति कम है वहां डाक्टरों को भेजकर टीकाकरण, साफ-सफाइ्र, लार्वा छिड़काव का कार्य किया जाय। जिससे बीमारी के खतरे से बचा जा सके। बैठक में डीएम श्री पाण्डेय ने छात्रवृत्ति, वृद्वावस्था पेंशन, स्वास्थ्य, पोषण इत्यादि की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

नवागंत जिलाधिकारी ने आकांक्षात्मक जनपद को विकास के पथ पर अग्रसर रखने के उद्देश्य से सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विभागीय लक्ष्यों को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभाग की उल्लेखनीय उपलब्धियों से सम्बन्धित फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराएं ताकि विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी हो सके।

मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले के अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित कर ज़रूरतमन्त लोगों को आच्छादित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी आकांक्षात्मक जनपद में कई सेक्टरों में अच्छा कार्य हुआ है जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर जिले को सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दूबे, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, डीएफओ बहराइच सुन्दरेशा व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story