एडीएम की अध्यक्षता में महात्मा गांधी जयंती समारोह के संबंध में तैयारी बैठक का हुआ आयोजन

0

एडीएम की अध्यक्षता में महात्मा गांधी जयंती समारोह के संबंध में तैयारी बैठक का हुआ आयोजन

 

 

 

संत कबीर नगर : जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘महात्मा गांधी जयंती समारोह’’ 02 अक्टूबर 2024 को मनाए जाने के संबंध में कार्यक्रम निर्धारण हेतु बैठक का हुआ आयोजन। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी जय केश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने गांधी जयन्ती के अवसर पर जनपद में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तय करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को उनके उत्तरदायित्वों/विभागीय कार्यों के अनुरूप आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पहले से ही सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों व मलिन बस्तियों में साफ-सफाई सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर सभी प्रमुख स्थानों पर रामधुन बजाई जाए तथा महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि में सभी प्रमुख स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने शांति एवं कानून व्यवस्था सुचारू एवं सुव्यवस्थित रहने के संबध में लोगो को अस्वथ कराया।
अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने 02 अक्टूबर 2024 को जनपद में होने वाले कार्यक्रमों की निर्धारित रूप रेखा के अनुसार बताया कि प्रातः 07 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रार्थना और प्रभार फेरी का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी का रूट का हीरालाल इण्टर कॉलेज से चन्द्रशेखर आजाद तिराहा तक एवं पुनः हीरालाल इण्टर कॉलेज पर आ कर समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर को सभी राजकीय भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज प्रातः 08 बजे फहराया जायेगा, उसके बाद आजादी की रक्षा एवं राष्ट्र की एकता से सम्बंधित संकल्प लिया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी ने नगर निकायों एवं वार्डो में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के दृष्टिगत सम्बंधित अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने गांधी जयंन्ती के अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानों का चयन करते हुए श्रमदान करने एवं अन्य लोगो को प्रेरित करते हुए श्रमदान कर साफ-सफाई करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत किसी पार्क/कार्यालय परिसर का चयन करते हुए वृक्षारोपण कराने हेतु सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया।
इस अवसर पर समाजसेवी सुभाष शुक्ल, सर्वदानंद पांडेय, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचन्द्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद, जिला बाट माप अधिकारी वी0 पी0 वर्मा, प्रधानाचार्या पी0 वी0 गर्ल्स इण्टर कॉलेज सुमन त्रिपाठी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...