संत कबीर नगर- नशा माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा- 37 पुड़िया अवैध स्मैक के साथ एक महिला और उसके साथी को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा।

0

संतकबीर नगर-

आज दिनांक 13 जुलाई 2026 जनपद संतकबीरनगर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बखिरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करते हुए एक पुरुष और एक महिला को छपिया बीस विगहा स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है।

आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना बखिरा पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छपिया बीस विगहा स्कूल के पास घेराबंदी की। यहाँ पुलिस ने दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 37 पुड़िया अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसका कुल वजन 6.400 ग्राम बताया गया है। पूछ ताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम प्रिंस सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र स्व. रामअसर सिंह, निवासी ग्राम बरईपार, थाना बखिरा। गोतरा देवी पत्नी गौतम निषाद, निवासी शनिचरा, थाना बखिरा बताया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। थाना बखिरा में अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0स0 270/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को पुलिस ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष बखिरा श्री उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में उप-निरीक्षक नन्दलाल, हेड कांस्टेबल रमेश मिश्रा, अमित सिंह, अरविंद चौहान तथा कांस्टेबल प्रवेश यादव, अमित कुमार यादव, अनूप यादव, महिला कांस्टेबल कोमल दुबे और अमृता सिंह की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...