संत कबीर नगर- 1 किलो 200 ग्राम अवैध गाँजा के साथ एक गिरफ्तार।
संत कबीर नगर-
जनपद अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरbनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को 01 अभियुक्त नाम पता अभिषेक जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल निवासी छोटी सरौली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को कटहरिया पुलिया, शिवसरा के पास से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0स0 629/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-
उ0नि0 विनय कुमार पाण्डेय, हे0का0 धर्मेन्द्र पाण्डेय, का0 मनीष प्रभात, का0 अनिल कुमार यादव ।
