हाइवा व पिकप में भिड़ंत, चार की हालत गंभीर ।
– धनघटा-मुखलिसपुर मार्ग पर लगा लम्बा जाम ।
पौली, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के सेमरडाड़ी स्थित पेट्रोलपंप के निकट धनघटा-मुखलिसपुर मार्ग पर रविवार की रात लगभग नौ बजे हाइवा व पिकप में भिड़ंत हो गयी। भीषण दुर्घटना में दोनो वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हुए है। दुर्घटना में ट्रक व हाइवा पर बैठे तीन अन्य लोग भी घायल हो गए है। दुर्घटना के बाद सभी घायलो को सीएचसी नाथनगर में भेजा गया है। दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। पुलिस को जाम हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार पौली क्षेत्र से एक पिकप लकड़ी लादकर गोरखपुर जिले सहजनवा थाना क्षेत्र जा रहा था। जैसे ही वह सेमरडाड़ी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तभी मुखलिसपुर से धनघटा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार हाइवा से पिकप की सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों पर बैठे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलो को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी नाथनगर भेज गया है। पिकप चालक की पहचान गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीठहा निवासी मनोज के रूप में हुई। पिकप पर बैठे कैलाश व हसन अली भी गंभीर रूप से घायल हुए है। दूसरी तरफ हाइवा के चालक की स्थित काफी गंभीर थी। इस लिए उसकी पहचान नही हो पाई है। बताया जाता है दोनो वाहनों चालको की स्थित गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सड़क दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। एसआई आरडी यादव ने बताया कि घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
