एसडीएम नानपारा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस।

0

# फरियादियों की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए गये निर्देश।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 11 जुलाई।

उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में थाना नानपारा में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान आये हुए फरियादियों की सुनवाई करते हुए संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से बार-बार कार्यालयों या थाने के चक्कर न लगाना पड़ें। प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जाए। समाधान दिवस में प्राप्त हुए 04 प्रकरणों में से 01 का निस्तारण मौके पर किया गया।

समाधान दिवस के दौरान एसडीएम ने विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा अद्यतन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा, थाना अध्यक्ष नानपारा, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...