अपने कर्तव्यों और दायित्वों को बखूबी निभा रहे हैं जुझारू सभासद।
मगहर – संत कबीर नगर।
नगर पंचायत मगहर के तीन सभासद जाड़ा,गर्मी की तपन, बारिश हो दिन या रात अपने कर्तव्यों और दायित्वों को बखूबी ईमानदारी के साथ निभाते हैं।कस्बे की सबसे विकट समस्या बिजली फाल्ट होने की है।इन्हें कस्बे में किसी भी जगह और किसी समय पर फाल्ट होने की सूचना पर तत्काल सक्रिय हो जाते हैं।बिजली कर्मचारियों को साथ लेकर फाल्ट को खोजते और ठीक कराने के साथ बिजली आपूर्ति बहाल कराते हैं।इनके कार्यों की कस्बे में सराहा जा रहा है
बरसात के मौसम में जब फाल्ट हो जाता है और लोग अपने घरों में सो रहे होते हैं।तब नगर पंचायत मगहर के इन तीन जुझारू सभासद विद्युत कर्मचारियों के साथ फाल्ट खोजने निकल पड़ते हैं। उनके अंदर समाज की सेवा करने का जुनून एवं जांबाजी जनसेवा की मिसाल साबित हो रही है।जिन्होंने बिजली फाल्ट को खोजते रात को बारिश में भीगते हुए निकल पड़े और मगहर कस्बे में ठप पड़ी विधुत आपूर्ती को बहाल कराया। यह महज बिजली ठीक करने का काम नहीं बल्कि जनता को रात के अंधेरे और गर्मी उमस और मच्छरों के डंग से राहत दिलाने का एक फरिश्ता नुमा प्रयास है। इन सभासदों और विद्युत कर्मचारियों के इस जज्बे को इनकी कर्तव्यनिष्ठा को और जनता के चैन-सुकून के लिए रात्रि में भीगने की इनकी तपस्या को पूरा मगहर सलाम करता है।ऐसे कर्मठ और जुझारू जनप्रतनिधियों पर नागरिकों को नाज़ होना चाहिए।तीनों सभासदों ने साबित कर दिया कि उनके लिए जनसेवा बढ़ कुछ और नहीं है।

