संत कबीर नगर- मगहर। कस्बे के लाल को गवर्नर ने किया सम्मानित।
मगहर- संत कबीर नगर।
नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला तकिया बाजार निवासी बि अहमद के बेटे इमरान नजीर ने नगर का मान बढ़ाया है। जिन्होंने बैचलर आफ फार्मेसी उपाधि में विशेष योग्यता के साथ प्रथम श्रेणी प्राप्त किया है। इमरान नजीर को लखनऊ तकनीकी विश्व विद्यालय के 24 वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया है।
नगर के तकिया बाजार निवासी बिलाल अहमद का पुत्र इमरान नजीर आईटीएम कॉलेज गोरखपुर में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था।जिसने प्रथम श्रेणी के साथ विशेष योग्यता में डिग्री प्राप्त किया है।जिसे प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के 24वें दीक्षांत समारोह में इमरान नजीर को सम्मानित किया।इस सम्मान से आमिर नजीर ने नगर एवं जिले का मान सम्मान को बढ़ाया है। दीक्षांत समारोह से घर पहुंचने पिता बिलाल अहमद,बड़े पिता हाजी जमाल अहमद, चाचा जलाल अहमद व नेहाल अहमद खुशी से गदगद हो गए।उनके मित्रों व शिक्षको ने मेधावी छात्र का स्वागत कर हौसला बढ़ाया है। बधाई देने वालों में पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह व वार्ड सभासद मेहंदी हसन उर्फ पप्पू ने छात्र की सफलता पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पूर्व सभासद परवेज कौसर, हाजी मो.इलियास अंसारी,सिबतैन मुस्तफा,मो.असअद अंसारी,सभासद ई.अमिरुद्दीन कादिरी,रईस आलम,जेई अहमद आलम,सुहेल अख्तर,फखरे आलम सनी आदि ने बाधाई देते हुए छात्र के उज्जवल भविष्य के लिए दुआओं से नवाज कर उनकी हौसला अफजाई की है।
