कैशलेस चिकित्सा का लाभ ले सकेंगे शिक्षक और कर्मचारी ।
# धनघटा क्षेत्र के श्री ताराचंद महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नाथनगर, हैंसर व पौली ब्लाक क्षेत्र के शिक्षक हुए शामिल
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा क्षेत्र स्थित श्री ताराचंद महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वाराणसी से सीएम योगी द्वारा शिक्षकों के कैशलेस चिकित्सा सुविधा करने पर दिए गए उद्बोधन को कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों ने सुनकर हर्ष जताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी से प्रदेश के शिक्षकों व उनके परिजनों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना की घोषणा की। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर सुबह साढ़े नौ बजे से ही लोग पहुंच गए।

कार्यक्रम में मौजूद विधायक गणेश चन्द चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लागू होने के साथ ही प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। योजना में नियमित शिक्षकों के साथ शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के पात्र कार्मिकों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से लागू होने से प्रदेश में शिक्षा की नींव और अधिक मजबूत होगी। इस दौरान विधायक गणेश चन्द चौहान ने तीनों ब्लाकों से आये तीस शिक्षकों को मुख्यमंत्री कैशलेश चिकित्सकीय योजना के तहत स्मार्ट कार्ड वितरित किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पौली राम मिलन यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी ज्ञानचंद मिश्र, अरुण प्रताप सिंह, अर्जुन प्रसाद वर्मा, आदित्य वर्धन शुक्ल, अमरीश चौधरी, विजेंदर गौतम, विनोद कुमार पांडेय, राम करन पासवान, राज जुमार शुक्ल आदि लोग मौजूद थे।
