संत कबीर नगर- धनघटा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में 26 करोड़ 84 लाख कार्य योजना को मिली मंजूरी ।
# आखिरी बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान किए गए सम्मानित ।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
क्षेत्र पंचायत हैसर बाजार की बैठक बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में संपन्न हुई। बैठक में 17 करोड़ 21 लाख वी वी राम जी और 9 करोड़ 63 लाख क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना को मंजूरी दी गई। इसी के साथ वर्ष 2026, 27 मे होने वाली संभवत आखिरी बैठक संपन्न हो गई।

बैठक में खंड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा ने वित्तीय वर्ष 2025 ,26 में कराए गए विकास कार्यों को पढ़कर सुनाया। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र चौधरी सरकार द्वारा संचालित की जा रही स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहां की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने की कोशिश की जाती है। ए डी ओ एजी विश्राम ने कहां की धान की बीजों पर सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान किसान भाइयों को दिया जा रहा है। जून महीने में कृषि विभाग के जरिए विकास खंड हैसर बाजार के विभिन्न स्थानों पर 15000 वृक्षों को लगाया गया है
लिपिक हीरालाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे का कार्य 72 ग्राम पंचायतों में पूर्ण कर लिया गया है। कुल 9000 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण विकासखंड में होना है। शासन से धन मिलने के बाद आवासों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख कालिंदी चौहान ने अपने संबंधोंन में कहां की क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधान के सहयोग से अब तक का कार्यकाल पूरा किया गया। ब्लॉक क्षेत्र में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव पर विकास कार्य कराए गए। चालू वित्तीय वर्ष में अधूरा पड़े कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संभवत यह इस कार्यकाल की आखिरी बैठक है। समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों ग्राम प्रधानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर फतेह बहादुर उर्फ जोखई,एडीओ पंचायत आनंद मोहन, संजय सिंह राठौर, ओमप्रकाश राय, वीरेंद्र यादव, हरिराम यादव, विधायक प्रतिनिधि रमाकांत निषाद, जगदीश पांडेय, काजी सरफराज अहमद, राम सिंह यादव, हरिराम यादव, सर्वेश पांडेय, हरेंद्र कुमार, जन्मेजय मिश्रा, हीरालाल, उपेंद्र कुमार चौधरी, शिवकुमार सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

