वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हिन्दू पूजन महासमिति के अध्यक्ष सुदामा मिश्रा का निधन, जनपद में शोक की लहर।

0

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

बहराइच ।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के अध्यक्ष सुदामा मिश्रा (67 वर्ष) का गुरुवार देर शाम हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। शुक्रवार को त्रिमुहानी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

सुदामा मिश्रा अपने सरल स्वभाव, सौम्य व्यक्तित्व और संगठन क्षमता के लिए पूरे जनपद में विशेष पहचान रखते थे। वे वर्षों से भाजपा संगठन और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। भाजपा पदाधिकारियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

चार दशक तक संगठन को दी मजबूती –

सुदामा मिश्रा ने वर्ष 1985 में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण के कारण उन्हें समय-समय पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।उन्होंने 1989 में वार्ड चुनाव संयोजक, 1991 में वार्ड अध्यक्ष तथा 1995 में सहकारिता प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वर्ष 1997 में स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभाली और 2000 में पुनः वार्ड चुनाव संयोजक बनाए गए। वर्ष 2004 से 2007 तक भाजपा नगर अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को नई मजबूती प्रदान की।इसके अलावा 2008 से 2010 तक जिला मीडिया प्रभारी, 2010 में जिला संयोजक (चुनाव प्रबंधन) तथा 2012 में सदर विधानसभा चुनाव संयोजक के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हाल के विधानसभा चुनावों में भी वे बूथ प्रबंधन एवं मतदाता प्रमुख के रूप में सक्रिय रहे।

धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी निभाई अहम भूमिका-

राजनीति के साथ-साथ सुदामा मिश्रा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभाते थे। वर्तमान में वे श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के अध्यक्ष पद पर रहते हुए समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहे थे। दुर्गा पूजा आयोजनों और धार्मिक कार्यक्रमों में उनकी विशेष सक्रियता रहती थी। समाज के हर वर्ग में उनकी गहरी पकड़ और सम्मान था।उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि सुदामा मिश्रा ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन, समाज सेवा और राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए समर्पित कर दिया। उनका जाना भाजपा परिवार और समाज दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...