घी एवं खाद्य तेल की जांच हेतु संचालित किया गया विशेष प्रवर्तन अभियान।

0

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

बहराइच 08 मई।

सहायक आयुक्त खाद्य, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बहराइच अमर सिंह द्वारा बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में नेपाल एवं अन्य राज्यों में विनिर्मित होने वाले तथा अन्य देशों से आयातित होने वाले घी एवं खाद्य तेल के सम्बन्ध में 06 से 08 मई 2026 तक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित कर नमूनों को संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।

सहायक आयुक्त ने बताया कि अभियान अवधि में नेपाल देश से आयातित होने वाले सफारी ब्राण्ड, राजहंस ब्राण्ड, न्यूट्री प्लस ब्राण्ड, कालिका ब्राण्ड का रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल, मार्केटेड बाई पतंजलि फूड लिमिटेड, महाराष्ट्र में विनिर्मित सोयम ब्राण्ड का रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल, प्रेसीडेन्सी, एम्पैक्स प्रा.लि., वेस्ट बंगाल में विनिर्मित पतंजलि ब्राण्ड का तिल का तेल, ए.डब्ल्यू.एल. एग्री बिजनेस लि., गुजरात में विनिर्मित फार्च्न ब्राण्ड का रिफाइण्ड सोयाबीन तेल, इमामी एग्रो टेक लिमिटेड, वेस्ट बंगाल में विनिर्मित हिमानी बेस्ट व्वाइस ब्राण्ड का रिफाइण्ड पामोलिन ऑयल, रामचन्द्र राम निवास ऑयल मिल राजस्थान में विनिर्मित फर्स्ट क्रॉप ब्राण्ड का कच्ची घानी सरसों तेल, पतंजलि फूड्स लिमिटेड, महाराष्ट्र में विनिर्मित पतंजलि ब्राण्ड का गाय का घी, मिल्क फूड लिमिटेड पंजाब में विनिर्मित मिल्क फूड ब्राण्ड का रिच देशी घी का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।

प्रर्वतन की कार्यवाही सहायक आयुक्त (खाद्य) अमर सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार वर्मा, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्य वर्मा, अजय कुमार सिंह एवं कृपा शंकर के नेतृत्व में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...