पूर्व माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़ कर गैस सिलेंडर व चूल्हे की हुई चोरी ।
मगहर – संत कबीर नगर ।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत कस्बे के शेरपुर मोहल्ले में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 7/8 मई की रात में अज्ञात चोरों ने ताला कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरों ने विद्यालय के भोजन कक्ष में रखे खाद्यान्न,गैस चूल्हा और सिलेंडर को चोरी कर उठा ले गए।जिसकी लिखित तहरीर इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने मगहर पुलिस एवं ईओ नगर पंचायत को सूचना दे दी है।
नगर पंचायत क्षेत्र में चोरों के निशाने पर सरकारी विद्यालय हैं। बुधवार की रात में काजीपुर के प्राथमिक विद्यालय का ताला टूटा और उसके अगली रात गुरुवार की रात में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर का ताला टूटने की घटना प्रकाश में आई है।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता ने पुलिस को एक तहरीर दिया है।जिसमें लिखा है कि शुक्रवार की सुबह जब विद्यालय पहुंचा।उसके बाद उन्हें विद्यालय की रसोइया ने बताया कि भोजन कक्ष का ताला टूटा है। उसमें रखा भरा हुआ गैस सिलेंडर व गैस चूल्हा और खाद्यान्न भी गायब है।उन्होंने चोरी की घटना के बाबत मगहर पुलिस को तहरीर दे दिया है।जिसमें लिखा है कि अज्ञात चोर विद्यालय भोजन कक्ष का ताला तोड़कर एमडीएम का खाद्यान्न की चोरी कर ले गए।इसके साथ ही भोजन बनाने वाला गैस चूल्हा और भरा हुआ इंडेन गैस सिलेंडर भी उठा ले गए हैं।इस संबंध चौकी प्रभारी रामा श्रय यादव ने बताया कि चोरी होने की घटना की तहरीर मिला है। मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर मामले की जांच की जा रही है।
