7 मई से प्रारम्भ होने वाली स्वगणना में भागीदार बने जनपदवासी – डीएम ।

0

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

बहराइच 06 मई।

भारत की जनगणना-2027 के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस-वार्ता के माध्यम से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जनपदवासियों से अपील की है कि 07 मई से 21 मई 2026 तक होने वाली स्वगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी करें तथा अधिक से अधिक नागरिकों को स्वगणना में शामिल होने के लिए जागरूक व प्रेरित करें। डीएम ने बताया कि स्वगणना के बाद जनगणना कर्मी घर-घर दस्तक देंगे। पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना 22 मई से 20 जून तक की जाएगी। जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना 09 से 28 फरवरी, 2027 तक की जाएगी। इसके बाद 01 से 05 मार्च 2027 तक जनगणना का पुनरीक्षण किया जाएगा। इस बार जनगणना में मोबाइल ऐप और आनलाइन डाटा एंट्री प्रणाली का उपयोग किया जाएगा, जिससे आंकड़े सही और तत्काल सुरक्षित हो सकें।

डीएम ने बताया कि प्रदेश में गुरुवार से जनगणना-2027 की शुरुआत होने जा रही है। पहली बार होने वाली डिजिटल जनगणना में सात मई से लोगों को स्वगणना की सुविधा दी गई है, जिससे वह घर बैठे जनगणना फार्म खुद भर सकेंगे। इस प्रक्रिया में मिलने वाली एच अक्षर से शुरू होने वाली 11 अंकों की एसई-आइडी सबसे महत्वपूर्ण होगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। यह कोई ओटीपी नहीं है बल्कि आपके द्वारा दी गई जानकारी के सत्यापन की मुख्य कुंजी होगी, जिसे 22 मई से घर-घर पहुंचने वाले गणनाकर्मियों के साथ ही साझा करना है। स्वगणना का विकल्प 21 मई तक उपलब्ध होगा। जो लोग इस अवधि में आनलाइन विवरण नहीं भर पाएंगे, वे 22 मई से घर आने वाले गणनाकर्मियों को अपनी जानकारी दे सकेंगे। जनगणना सभी के लिए अनिवार्य है।

डीएम ने बताया कि स्वगणना के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल एचटीटीपीएक. एसई डाट सीईएनएसयूएस डाट जीओवी डाट इन पर जाकर मोबाइल फोन नम्बर और नाम के जरिये पंजीकरण करना होगा। इसके बाद भाषा का चयन कर ओटीपी सत्यापन किया जाएगा। फिर पता दर्ज कर मानचित्र पर अपने घर को चिह्नित करना होगा। अंत में 33 सवालों की प्रश्नावली भरकर सबमिट करने पर एसई आइडी प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि 22 मई के बाद जब गणनाकर्मी घर पहुंचेंगे तो उनका पहचान पत्र देखने के बाद ही यह नंबर साझा करना होगा। यदि दी गई यह जानकारी रिकार्ड से मेल खाती है, तो डाटा स्वीकार कर लिया जाएगा, अन्यथा नई जानकारी दर्ज की जाएगी।

डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि जनगणना कार्य में लगे हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरा सहयोग प्रदान करें। डीएम ने कहा कि जनगणना ही विकास योजनाओं की नींव तैयार करने का आधार है। यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है और जनगणना से जुड़ी सभी जानकारी गोपनीय रखी जाती है। डीएम ने मीडिया प्रतिनिधियों से भी अपील की कि स्वयं अपना तथा अपने परिवार का डाटा फीड करें तथा आमजनमानस को भी जागरूक करें ताकि 07 से 21 मई के मध्य अधिक से अधिक लोग स्वगणना में भागीदार बन सकें। इस अवसर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...