बहराइच – नानपारा हाईवे पर हुई दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत ।
मौके पर 19 वर्षीय युवक की मौत, 2 को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया।
एक्सीडेंट में 19 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिवार का सहारा टूटा, एक मात्र कमाने वाला था,पिता खेती किसानी करते है।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
रिसिया – बहराइच ।

थाना रिसिया के सालवा रिसॉर्ट के निकट हाइवे पर सड़क दुर्घटना में मरने वाला युवक ही परिवार के जीविका पार्जन का जरिया था, उसकी मौत के बाद परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।
थाना रिसिया के मझौवा मुजेहना निवासी रितिक पुत्र अवधेश उम्र 19 वर्ष कस्बे के गौरव मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था, मंगल वार की देर शाम को रिसिया मोड़ दवा की सप्लाई देने और तगादा लेने गया था,वापस लौटते समय रात करीब 8 बजे बाइक से बाइक की टक्कर में युवक को गंभीर चोट लगी थी, डायल 108 से रिसिया सी एच सी भेजे जाने पर युवक की मौत हो गई थी, रितिक ही परिवार का सहारा था, उसके दो छोटे भाई है पिता खेती किसानी करते है। बेटे की कमाई से घर का खर्च चलता था।

रिसिया कस्बा चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के उचित कार्यवाही की जाएगी।
