तेज आंधी द्वारा उड़ाई टीन शेड को वापस नहीं रखने दे रहे हैं दबंग, पीड़ित विकलांग लगा रहा न्याय की गुहार।

0

ऊपर से कुदरत की मार जमीन पर दबंगों की दबंगई कैसे झेलेगा एक विकलांग दुकानदार ।

 एडीएम के आदेश के बाद भी नहीं मिला न्याय विकलांग दुकानदार को ।

 विकलांग दुकानदार का जीवनयापन का एक मात्र साधन है उसकी किराने की छोटी सी दुकान ।

 जिलाधिकारी के आदेश का खुला उल्लंघन ।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संतकबीर नगर-

जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत थाना कोतवाली खलीलाबाद में आने वाला नेदुला से मुख्यालय मार्ग पर सरयू नहर के उत्तर स्थिति एक किराने की छोटी सी दुकान की बीती 29 अप्रैल 2026 को आई तेज आंधी ने टीन सेड उड़ा दिया जब दुकानदार अपनी दुकान पर पुनः टीन सेड रखने गया तो कुछ दबंग किस्म के व्यक्ति द्वारा टीन सेड नहीं रखने दिया गया।

आपको बताते चले की पीड़ित ओम प्रकाश पुत्र स्वर्गीय भगवती ग्राम नेदुला का स्थाई निवासी है वह पैर से विकलांग है।

 

उनके द्वारा नेदुला से मुख्यालय मार्ग पर अपनी पुस्तैनी व बैनामे की जमीन गाटा संख्या 135 में अपनी छोटी सी किराने की दुकान 10 से 12 साल से कर है पीड़ित ओमप्रकाश के दुकान के सामने उत्तर तरफ नेदुला मुख्यालय सड़क है दुकान के पीछे सरयू नहर है सरयू नहर के दक्षिण तरफ सी0 एस0 एम0 स्कूल है जिसके प्रबंधक अखिलेश मौर्य पुत्र चंद्रशेखर निवासी ग्राम नेदुला खलीलाबाद संत कबीर नगर जो कि दबंग, भू माफिया तथा मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है स्कूल की जमीन और मेरे जमीन के बीच में सरयू नहर है उसके बावजूद अखिलेश मौर्य दबंगई के बल पर हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहता है क्योंकि मेरी दुकान उसके स्कूल के ठीक सामने सरयू नहर पार है।

इसके संदर्भ में राजस्व की टीम द्वारा जमीन की पैमाइश भी किया जा चुका है और जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार पीड़ित के जमीन पर किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न ना की जाए ऐसा उन्होंने आदेश दिया।

जिलाधिकारी महोदय के आदेश के बावजूद भी विपक्षी द्वारा दुकान के निर्माण कार्य में लेकर बार-बार 100 नंबर की पुलिस बुलाकर बाधा उत्पन्न कराई जा रही है। दुकान पर टीन सेड भी नहीं रखने दिया जा रहा है और लज्जा भंग करने वाली गालियां भी विपक्षी के द्वारा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...