टूटे विद्युत तार के चपेट में हुए युवक की मौत से बौखलाए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ।

0

धनघटा – सन्तकबीर नगर ।

धनघटा क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही का मामला शनिवार को उस समय सामने आया जब प्रजापतपुर स्थित कुआनो पुल के निकट 28 वर्षीय युवक तीन दिनों से टूटे विद्युत की चपेट में आ गया। विद्युत की चपेट में आये युवक की मौत के बाद आक्रोशित सैकड़ो ग्रामीणों ने पुल के निकट खलीलाबाद-धनघटा मार्ग को जाम कर दिया। जाम हटवाने के लिए धनघटा व महुली थाने की पुलिस सड़क जाम हटाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन आक्रोशित ग्रामीण जिम्मेदार विभाग पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

जानकारी के अनुसार प्रजापतपुर निवासी 28 वर्षीय विक्रम उर्फ बामल पुत्र राजकुमार ट्रक पर मोरंग बालू उतारने का कार्य करता था। शनिवार को वह ट्रक पर मोरंग बालू उतारने के बाद वह शौच के लिए कुआनो नदी की तरफ गया। वहां तीन दिन पूर्व टूटा विद्युत तार जमीन पर गिरा था। विक्रम उस तार की चपेट में आ गया। विद्युत की चपेट में आने से विक्रम की मौके पर ही मौत हो गयी।

आसपास के लोगो ने शोर मचाया। विक्रम की मौत को लेकर बौखलाए ग्रामीणों ने बल्ली, बांस, तख्त आदि लगाकर सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीण विद्युत कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस जाम हटाने का प्रयास करने लगी लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नही थे। इस बीच पहुंचे तहसीलदार रामजी के अथक प्रयास से ग्रामीणों ने सड़क जाम खत्म किया। कुछ आक्रोशित ग्रामीण पावर हाउस में घुस गए। लेकिन उससे पहले वहां मौजूद विद्युत कर्मी जान बचाकर भाग निकले। दूसरी तरफ मजदूर विक्रम की मौत से परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी संगीता व दो छोटे विकास व विशाल का रोरोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहसीलदार रामजी ने बताया कि विद्युत कर्मियों को तहसील पर तलब कर पूछ ताछ की जा रही है। पूरे प्रकरण की जानकारी डीएम को अवगत कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...