CO धनघटा द्वारा कस्बा महुली में किया गया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ।
संत कबीर नगर-
जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र द्वारा कस्बा महुली में थाना पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया । गश्त के दौरान बाजार, चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पैदल गश्त के दौरान स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए। उन्होंने लोगों से अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की, जिससे अपराध नियंत्रण एवं घटनाओं के त्वरित खुलासे में सहायता मिल सके।

इसके साथ ही आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर बैंक खाता, ओटीपी, एटीएम कार्ड नंबर, यूपीआई पिन अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी थाना पर सूचना देने की सलाह दी गई।
क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा कस्बे में अतिक्रमण न फैलाने तथा सड़क, नाली एवं सार्वजनिक स्थलों को अवरुद्ध न करने की भी हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है तथा आमजन को असुविधा होती है, इसलिए सभी लोग स्वेच्छा से सार्वजनिक स्थानों को खाली रखें।
