उमरी खुर्द के पूर्व प्रधान द्वारा वर्तमान प्रधान पर किया गया जानलेवा हमला , वर्तमान प्रधान के लोग हुए घायल।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
दिनांक 17 अप्रैल 2026 को उमरी खुर्द के वर्तमान प्रधान द्वारा कराए गए विकाश कार्यों को लेकर पूर्व प्रधान द्वारा अपने सहयोगियों के साथ किया गया जानलेवा हमला
आपको बताते चले की जगदीश चौधरी पुत्र महादेव साकिन ऐचाकाट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर का अस्थाई निवासी है प्रार्थी वर्तमान में ग्राम पंचायत उमरी खुर्द का ग्राम प्रधान भी है हमारे ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान शिव शंकर यादव उर्फ पूरन यादव पुत्र परदेसी द्वारा हमारे द्वारा कराए गए विकास कार्यों को लेकर के शिकायत पत्र दिया था जिसको लेकर के डीएम साहब द्वारा विकास भवन से जांच टीम गठित किया गया था ।
आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को गठित जांच टीम पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर किया गया। समय लगभग 02 बजे के करीब हमारे ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान शिव शंकर यादव और उनके कुछ सहयोगी अवधेश यादव पुत्र शिव शंकर यादव, विपिन यादव, देवेंद्र यादव, जोगेंद्र यादव, बलवंत यादव पुत्र गण शिव शंकर यादव, विंध्याचल पुत्र श्रवण कुमार मौर्य, अनिल कुमार यादव पुत्र श्री भागवत, राम पलटन मौर्य पुत्र सीता प्रसाद, दिनेश यादव पुत्र बनारसी यादव सब लोग एकजुट होकर अचानक प्रार्थी पर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जाम जानलेवा हमला करते हुए मारपीट करने लगे जिसमें हमारे तरफ से हमारे भतीजो को चोट आई है हमारे दो तीन भतीजे हैं और हम हैं और एक उसमें एक सुभाष जी है उनको भी चोटे आई है। मारपीट के दौरान पूर्व प्रधान द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई।
