गीडा क्षेत्र में पुलिस मोनोग्राम लगाकर धड़ल्ले के साथ मिट्टी ढुलाई कर रहे डंफर।
गीडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं।
गोरखपुर - गीडा ।
गीडा/ अवैध मिट्टी खनन कर ढुलाई करने वाले डंफरो से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।इसपर रोक लगाने के लिए प्रशासन सख्त रुख अपनाया है।परंतु गीडा क्षेत्र में पुलिस का मोनोग्राम लगाए दर्जनों की संख्या में डंफर मिट्टी ढुलाई कर रहे है।लेकिन गीडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है।
गीडा क्षेत्र में स्थित हाइवे से खजनी रोड में मिलने वाले बर हुआ लिंक रोड रात्रि में दस बजे से लेकर सुबह करीब 8बजे तक जमुआड़ थाना चिलुआताल का मोनोग्राम लगाए दर्जनों डंफर मिट्टी ढुलाई करते है। इससे लिंक रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त भी हो गया है। रोड के बगल के रहने वाले शैलेश सिंह,मनोज यादव ने बताया कि मिट्टी लदे डंफर रात भर चलते है।इससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
यू पी 53 के टी 9666 डंफर के चालक रामगोपाल ने पूछने पर बताया कि मिट्टी खनन का कार्य चिलुआताल थाना क्षेत्र के जमुआड में होता है।चिलुआताल थाने में हम लोग कागज जमा किए है।वही से मोनोग्राम मिला है। यह पूछने पर कि क्या इस मोनोग्राम पर कही भी चल सकते हो,तो वह कुछ नहीं बोला।
इस संदर्भ में थाना प्रभारी गीडा अश्वनी पांडेय से पूछने पर उन्होंने कहा मुझे जानकारी नहीं है।अभी इस मामले को दिखवाते है।
