मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक
रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया बहराइच
थाना रिसिया की पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर , एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर राज सिंह के निर्देशन मे, महिलाओं को मिशन शक्ति टीम ने ग्राम पटना घुसियारी की महिलाओं को साइबर अपराध और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम ने हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जारी हेल्पलाइन नंबरों में 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस, 101 अग्निशमन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। टीम ने कहा कि इन नंबरों पर त्वरित मदद उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान एंटीरोमियो टीम भी सक्रिय रही। टीम ने क्षेत्र में अनावश्यक घूम रहे युवकों की जांच कर हिदायत दी कि वे किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों में शामिल न हों। पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं से कहा कि वे किसी भी प्रकार के डर या संकोच में न रहें और किसी घटना की सूचना तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर दें। टीम ने यह भी बताया कि नई साइबर सुरक्षा नीतियों और कानूनों के तहत ऑनलाइन ठगी, फेक प्रोफाइल और डिजिटल उत्पीड़न जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय, के निर्देशन मे ग्राम पटना घुसियारी स्थित पंचायत भवन में महिलाओं को मिशन शक्ति साइबर से अवगत कराया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पाण्डेय, उ0 नि0 पन्नालाल गोंड, महिला उप निरीक्षक कोमल कश्यप, उ0 नि0 सुभाष चौहान, सुधीर यादव, कुल्दीप यादव, मा0 आ0 रोमी चौधरी समेत आदि शामिल रहे।।
