गोरखपुर में 16 वर्षों के बाद शुरू होगा हॉकी मैच।

Oplus_16777216
गोरखपुर में 16 वर्षों के बाद शुरू होगा हॉकी मैच।
गोरखपुर।
उत्तर प्रदेश जिला हॉकी संघ गोरखपुर ने स्वर्गीय धीरज सिंह हरीश की स्मृति में गोरखपुर हॉकी लीग ओपन पुरुष का आयोजन करने का निर्णय लिया है। यह टूर्नामेंट लगभग 16 वर्षों के बाद पुनः आयोजित किया जा रहा है, जो 20 सितंबर 2025 को हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में होगा।
20 सितंबर 2025 हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर इलेवन साईड (16+1 खिलाड़ी) क्लब और कॉलेज की टीमें, पंजीकरण अनिवार विजेता: ₹21,000 + ट्रॉफी मेडल उपविजेता: ₹11,000 + ट्रॉफी मेडलजिला हॉकी संघ का उद्देश्य इस लीग को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करना है। जिससे गोरखपुर और उत्तर प्रदेश में हॉकी को बढ़ावा मिल सके। यह आयोजन उन हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव अर्जित किया है।
गोरखपुर हॉकी लीग के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है और यह आयोजन हॉकी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इच्छुक टीमें पंजीकरण के लिए जिला हॉकी संघ गोरखपुर से संपर्क कर सकती हैं।