कांग्रेसियों ने बड़े ही धूमधाम से मनाई जननायक राहुल गांधी का  जन्मदिन

0

Oplus_16908288

कांग्रेसियों ने बड़े ही धूमधाम से मनाई जननायक राहुल गांधी का  जन्मदिन ।

संत कबीर नगर-

आज दिनांक 19 जून 2025 को खलीलाबाद स्थिति जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पांडे जी के नेतृत्व में जननायक राहुल गांधी जी का जन्म दिन बड़े धूम धाम से मनाई गई कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काट कर अपने लोकप्रिय नेता आदरणीय राहुल गांधी जी के लिए ईश्वर से लम्बी दीर्घायु की कामना की तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की लड़ाई में राहुल गांधी जी के संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद पांडे ने कहा कि निडर निर्भीक और समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों की आवाज जननायक आदरणीय राहुल गांधी की आवाज बने ।

आज राहुल गांधी जन्म दिन है जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह से मनाया है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा विपक्ष नेता के रूप में जो मुद्दे उठाए आज वो सब के सब मुद्दे सही साबित हुए। केंद्र सरकार ने उन तमाम मुद्दों की अनदेखी की जिसका खामियाजा आज पूरे देश को भुगतना पड़ा रहा है।

भारत की विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है। अमेरिका द्वारा भारत की साख पर बार बार चोट किया जा रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री पूरी तरह से मौन धारण किए हुए हैं, भारत सरकार की विदेश नीति से लेकर मंहगाई बेरोजगारी किसान की समस्या सहित हर मुद्दे फेल हो चुकी है । जन्म दिन के अवसर आज मुख्य रूप से सुनील कुमार पांडेय, अरुण पांडेय, विजय गुप्ता, संजय चौरसिया, रामाश्रय यादव, गुड्डू उपाध्याय, गोलू यादव, दीपक सिंह, अभिषेक, अहमद जमाल, मोइन अंसारी, अजय सिंह, राजीव गोंड, रवि शर्मा, घनश्याम मिश्रा, जे पी मिश्रा, आचार्य जी, फैजान खान, परवेज अख्तर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...