अज्ञात चार पहिया वाहन ने दो बाईकों में मारी टक्कर

0

अज्ञात चार पहिया वाहन ने दो बाईकों में मारी टक्कर

एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

संतकबीर नगर-धनघटा थाना क्षेत्र के मुंडेरा शुक्ल गांव के पास रविवार को दिन में लगभग 1:00 बजे एक चार पहिया वाहन ने सामने से आ रही दो, दो पहिया वाहनों में टक्कर मार दिया।जिसमें एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई तथा दूसरे का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।मृतक अदालत चौहान उम्र 22वर्ष निवासी मुंडेरा शुक्ल(तिलहिया टोला)अपने भाई दुर्गेश को भोजन पहुंचाने मुंडेरा शुक्ल चौराहे पर आया था। अदालत चौहान का भाई दुर्गेश मुंडेरा शुक्ल चौराहे पर बाइक की रिपेयरिंग करता है। भोजन पहुंचा कर वह अपने घर मुंडेरा शुक्ल(तिलहिया टोला) अपनी बाइक से जा रहा था।उसी समय मुंडेरा शुक्ल(तिलहिया टोला) गांव निवासी अमरजीत चमार उम्र 35 वर्ष अपनी बेकरी की दुकान मुंडेरा शुक्ल चौराहे से अपने पुत्र मटेलू उम्र 5 वर्ष के साथ बाइक से अपने घर मुंडेरा शुक्ल(तिलहिया टोला) जा रहा था।जैसे ही दोनों बाइक सवार जनता इंटर कॉलेज मुंडेरा शुक्ल टावर के पास पहुंचे की सामने से आ रही एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसमें अदालत चौहान और अमरजीत चौहान गाड़ी लेकर सड़क पर गिर गए।दोपहर का समय होने के कारण काफी देर तक दोनों बाइक सवार सड़क पर पड़े रहे।ग्रामीणों को जानकारी होने पर दोनों घायलों दुर्गेश चौहान और अमरजीत चमार को लेकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए।जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल ले जाते समय अदालत चौहान की रास्ते में ही मौत हो गई।जबकि अमरजीत चौहान को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।जहां उसका इलाज चल रहा है।मटेलू को हल्की चोट थी।जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली से घर भेज दिया गया।अदालत चौहान के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिले पर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...