दो बाईकों के आमने-सामने से हुई टक्कर।
दो बाईकों के आमने-सामने से हुई टक्कर।
घायलो को उपचार हेतु भेजवाया गया अस्पताल।
संत कबीर नगर- आज दिनांक 10 मई 2025 को थाना महुली क्षेत्रांतर्गत चन्द्रौटी से स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दो बाईकों के आमने-सामने से हुई आपसी टक्कर में दो व्यक्तियों के घायल होने की सूचना दिया गया।
जिनमें पिन्टू पुत्र बोधनराम ग्राम एकमा थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती तथा शेषनाथ पुत्र राधेश्याम जनपद बस्ती। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों द्वारा त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुँचकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को ईलाज हेतु 108 एम्बुलेंस की सहाय़ता से सीएचसी नाथनगर भेजवाया गया । घटना के सम्बन्ध में थाना महुली को अवगत कराया गया । कर्मियों की सतर्कता व सूझबूझ से घटनास्थल पर तत्परता से पहुँचकर घायलों को ईलाज हेतु सीएचसी नाथनगर भेजवाया गया ।
