सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली 2025 की स्थगित

सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली 2025 की स्थगित ।
देश – विदेश!
भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती स्थगित कर दी गई है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की तैयारी कर रहे हजारों युवा रैली स्थगित होने से निराश हो गए हैं। रैली स्थगित करने का कारण सेना ने नहीं बताया है। गौरतलब है कि आगरा में वर्ष 2025 के लिए अग्निवीर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल को समाप्त हुई थी। आगरा में सेना का भर्ती दफ्तर स्थित है। इसके तहत आगरा, अलीगढ़, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, झांसी, जालौन, ललितपुर, कासगंज, मथुरा और मैनपुरी जनपद शामिल हैं। इन सभी जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए आगरा के सेना भर्ती दफ्तर के माध्यम से आवेदन करना होता है। सेना भर्ती दफ्तर ने 12 मार्च से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।