शिक्षा पर माफियाओं का कब्जा – प्रदीप सिंह

शिक्षा पर माफियाओं का कब्जा – प्रदीप सिंह
संतकबीर नगर-मगहर-नगर में संचालित एसआरपीएस में रविवार को विद्यालय का वार्षिकोत्स धुमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने दहेज प्रथा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाट्य मंचन व देश भक्ति गीतो से सरोबार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लुटी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित व छात्रो ने सरस्वती बंदना से किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रदीप सिंह सिसौदिया ने कहा कि वर्तमान परिवेश में आधुनिकता के चकाचौंध में शिक्षा का व्यवसायी करण होने से शिक्षा पर माफियाओं का पूरी तरह से कब्जा हो गया है। जिसके कारण शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। शिक्षा अध्यापन अपने का उद्देश्य से भटक कर अंग्रेजियत की ओर चल पड़ी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का सही उद्देश्य व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करना है। जब शिक्षा में अंग्रेजी माध्यम ने अवतार लिया है। तभी से शिक्षा में भारतीय संस्कृति का क्षरण हुआ है। जिसके कारण बच्चों में संस्कार में कमी आ रही है। शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने राष्ट्र भक्तों, पूर्वजों, महापुरुषों के इतिहास बारे में जानकारी अवश्य दिया जाए। ताकि आने वाली पीढ़ी अपने भारतीय संस्कृति को जान सके। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन नुरूज्जमा अंसारी ने कहा कि नगर में स्थित इस विद्यालय के बच्चों की एक अलग पहचान है। जिनके अंदर संस्कार और अनुशासन झलकती है।वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना से शुरुआत कर, देश भक्ति,दहेज प्रथा के गीत,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के अलावा गीतों पर आधारित भाव नृत्य को कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे अभिभावकों ने देख बच्चों को प्रोत्साहित किया और उसकी सराहना भी किया। अंत मे विद्यालय के प्रबंधक पूर्व चेयरमैन अश्विनी कुमार गुप्त ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप गुप्ता ने किया। इस मौके पर बदरे आलम खां, जेके गुप्ता, सजंय गुप्ता, आनन्द गुप्ता, श्रीमती नीरज गुप्ता, रणजीत सिंह, असफाक खां, दिनेश गुप्ता, इंद्रेशपति त्रिपाठी, ई.सुजीत गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे