रिसिया पुलिस ने मंदबुद्धि व बेजुबान लड़के को उसकी मां से मिलाया
रिसिया पुलिस ने मंदबुद्धि व बेजुबान लड़के को उसकी मां से मिलाया
ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
थाना रिसिया रिसिया पुलिस की मेहनत रंग लाई एक मंदबुद्धि तथा बेजुबान लड़के को प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह के निर्देशन में थाना रिसिया की पुलिस के अथक प्रयास से मंदबुद्धि व बेजुबान लड़के के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लड़के को उसकी मां नीतू पत्नी प्रदीप निवासी मोहल्ला नाजिर पुरा थाना दरगाह शरीफ बहराइच को थाना रिसिया पर बुलाकर मंदबुद्धि व बेजुबान लड़के की पहचान कराई गयी। मां नीतू उपरोक्त ने उक्त लड़के की पहचान अपने लड़के मनीष के रुप में किया और बताया कि मेरा लड़का मनीष 02/03/2025 को गुम हो गया था। थाना रिसिया की पुलिस द्वारा मंदबुद्धि व बेजुबान लड़के मनीष को उसकी मां को सुपुर्द किया गया। जिनके द्वारा खुद के मंदबुद्धि व बेजुबान लड़के के मिलने पर थाना रिसिया की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा मंदबुद्धि व बेजुबान लड़के को उसकी मां नीतू उपरोक्त के साथ हमराह कर थाना रिसिया से रुखसत किया गया।
बरामद कर्ता टीम के नाम
प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, उ0 नि0 संजय यादव, का0 सुधीर यादव, का0 राम किशोर, का0 कुलदीप कुमार
