ब्लूमिंग बड्स स्कूल में ब्रेक फास्ट विथ प्रिंसिपल का हुआ भव्य आयोजन

0

ब्लूमिंग बड्स स्कूल में ब्रेक फास्ट विथ प्रिंसिपल का हुआ भव्य आयोजन

प्री प्राइमरी स्तर तक के बच्चों के अभिभावकों ने लिया भाग

प्रवेश परीक्षा का भी हुआ आयोजन, 52 प्रवेशार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

संतकबीर नगर –ब्लूमिंग बड्स स्कूल मेन ब्रांच खलीलाबाद में ब्रेक फास्ट विथ प्रिंसिपल कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन। जिसमें कक्षा LKG से कक्षा 2nd class तक के बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया। अभिभावकों ने अपने पाल्य के संबंध में कक्षा अध्यापक एवं विषयाध्यापकों से अपने सुझावों का आदान-प्रदान किया। तत्पश्चात सभी अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ ब्रेकफास्ट भी किया। और कहां की इस संस्था में हमारे पाल्य के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। साथ ही साथ प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाली तृतीय साप्ताहिक प्रवेश परीक्षा का भी आयोजन किया गया। जिसमें 52 छात्र, छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसका परीक्षा परिणाम 4 मार्च दिन मंगलवार को घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के अध्यापन कार्य के साथ-साथ पाठ सहगामी क्रियो पर विशेष बल देता है।जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके,और आगे चलकर यह विद्यार्थी सेवा के जिस भी आयाम में जाएं , सेवा के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देकर अपना एवं अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन कर देश की सेवा में अपना नाम अंकित कर सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि करके सीखना सीखने की सबसे अच्छी विधा है। विद्यालय में पठन पाठन का कार्य लर्निंग बाईं डूइंग द्वारा कराई जाती है। साथ ही साथ बच्चों के पाठ्य सहगामी क्रियो और सुरक्षा पर विशेष बल दिया जाता है।
उक्त अवसर पर कोऑर्डिनेटर विजय कुमार राय ,रवि प्रताप सिंह ,अनूप विश्वकर्मा, श्रीमती राजश्री चतुर्वेदी, ईश्वर शरण चतुर्वेदी काजल चौबे, नेहा राय,नागेंद्र सिंह,रितेश त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...