भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जाएगा होलिकोत्सव पर्व

0

भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाया जाएगा होलिकोत्सव पर्व – दाऊ जी

होलिकोत्सव पर्व के मद्देनजर बैठक करते बहराइच होली समिति के पदाधिकारी

ब्यूरो रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच।

आगामी होलिकोत्सव पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।पर्व को भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाने के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है।जिला प्रशासन एवं बहराइच होली समिति के समन्वय से पर्व को हर्षोल्लास वातावरण में मनाया जाएगा।होलिकोत्सव पर्व को लेकर बहराइच होली समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक समिति के अध्यक्ष दीपक प्रकाश सोनी दाऊ जी के गुदड़ी स्थित आवास पर सम्पन्न हुई।बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार होलिकोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष दीपक प्रकाश सोनी दाऊ जी ने कहा कि होली पर्व सनातन धर्म संस्कृति की पहचान है।इस बार 12 मार्च से होली पर्व की शुरुआत होगी जो 15 मार्च तक चलेगा।उन्होंने बताया कि 12 मार्च को रंग खेलना प्रारंभ होगा।वहीं 13 मार्च को रात्रि के 11.45 मुहूर्त के उपरांत होलिका दहन का कार्यक्रम होगा।तत्पश्चात 14 मार्च को मुख्य पर्व के दिन भव्यता एवं दिव्यता के साथ होली पर्व को मनाया जाएगा।सांयकाल घण्टाघर प्रांगण में होली मिलन एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।15 मार्च को त्रिमुहानी घाट स्थित श्री हनुमानजी के मन्दिर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होली मिलन एवं भजन,कीर्तन प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया है।वहीं सांय काल 15 मार्च को ही घण्टाघर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रहेगी।उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रमो को हाईटेक रूप देने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।समिति के महामंत्री सुमित खन्ना ने कहा कि होलिकोत्सव पर्व जिला प्रशासन एवं समिति के समन्वय से दिव्यता के साथ मनाया जाएगा।कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओ की रॉय को शामिल किया जाएगा।उन्होंने कहा इस बार का होलिकोत्सव ऐतिहासिक होगा।बैठक में कृष्ण गोपाल तायल,सुरेश गुप्ता,सुदामा मिश्रा, कन्हैया सोनी,विष्णु कुमार शर्मा,उमा शंकर सोनी,राजेन्द्र कुमार उर्फ युवराज,मंदीप सिंह वालिया,योगेंद्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार गुप्ता,अंकित सिंह,नितिन रूपानी, आनन्द कुमार कक्कू,अनुराग रस्तोगी,राहुल रॉय, देवेन्द्र कुमार मिश्रा,मनीष रस्तोगी,अमित टण्डन,मनोज मिर्ची सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
(इनसेट)
होली समिति के मीडिया प्रभारी बने सचिन श्रीवास्तव
सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहने वाले,दमदार लेखनी से समाज मे अपनी पहचान बनाने वाले समाजसेवी सचिन श्रीवास्तव को बहराइच होली समिति के मीडिया प्रभारी की नई जिम्मेदारी दी गयी है।सचिन के मनोनयन से कार्यक्रम में दिव्यता,भव्यता को नया स्वरूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...