सड़क पर गन्ना लदी ट्राली से टकराया युवक , हुई मौत

0

सड़क पर गन्ना लदी ट्राली से टकराया युवक , हुई मौत

बस्ती-लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी से लालगंज को जोड़ने वाली सड़क के लोईयाभारी गांव के पास बीते शुक्रवार की देर शाम सड़क पर खड़ी गन्ना लदी ट्राली के पीछे से एक बाइक सवार युवक टकरा गया था। टकराने के बाद युवक की ऑख में एक गन्ना घुस गया था। जो गंभीर रूप से घायल होकर तड़फ रहा था। जिसे राहगीरों ने तत्काल जिला अस्पताल बस्ती भिंजवाया गया था। जहाँ पर इलाज के दौरान मौत हो गई हैं।
लालगंज थाना क्षेत्र के डेफरी गॉव निवासी 27 वर्षिय रामसवारे पुत्र दयाराम गुप्ता जो अपने बड़े भाई के ब्रह्मभोज का सामान लेने रौतापार चौराहे पर गया हुआ था। ब्रह्मभोज का सामान लेकर वापस घर आ रहा था। अभी ये लोईयाभारी चौराहे पर ही पहुंचा ही था कि सामने खड़ी गन्ना लदी ट्राली से टकरा गया और एक गन्ना इसके ऑख में घुस गया। जिससे ये गम्भीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों व परिजनों द्वारा निजी वाहन से एक प्राइवेट अस्पताल बस्ती मे पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने हालत नाजुक देख कर जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया था। फिर परिजन इसे लेकर जिला अस्पताल बस्ती पहुंचें। जहां पर इलाज के दौरान शनिवार के देर शाम मौत हो गई हैं।
परिजनों ने बताया कि विगत 18 जनवरी को इनके बड़े भाई सुभाष गुप्ता की बीमारी के कारण जिला अस्पताल बस्ती में मौत हो गई थी। जिनके ब्रह्मभोज का सामान लेने मृतक रामसवारे रौतापार बजार गया था। 13 दिन के अंदर ही दो सगे भाइयों की असामयिक मौत से पूरे गांव में दहशत एवं शोक व्याप्त है। मृतक रामसवारे के दो बच्चे हैं। जिसमें तृषा गुप्ता 3 वर्ष एवं निशा गुप्ता उम्र डेढ़ वर्ष की हैं। इस घटना से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कहा कि पुरे गांव में मातम का छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...