संतकबीरनगर: धनघटा पुलिस की सख्त कार्रवाई, पारिवारिक और जमीनी विवाद में 6 महिलाओं सहित 8 गिरफ्तार।
संतकबीर नगर –
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में, थाना धनघटा पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पारिवारिक बंटवारे के विवाद और जमीनी विवाद (रास्ते में मिट्टी पाटकर बरसात का पानी रोकने) के मामलों में त्वरित कदम उठाते हुए कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य बिंदु:-
गिरफ्तार कुल अभियुक्त: 08 (जिसमें 06 महिलाएँ और 02 पुरुष शामिल हैं)।
कारवाही का आधार:
पारिवारिक बंटवारा और जमीनी विवाद से जुड़ा तनाव।
कानूनी धारा:
बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत निरोधक कार्रवाई ।
पुलिस की अपील और कार्रवाई।
थाना धनघटा पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक औपचारिकताएँ पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष चालान करके भेज दिया गया है।

