मगहर: बारिश से गिरे बिजली के पोल, दलित बस्ती में 4 दिन से अंधेरा; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ।
संत कबीर नगर – मगहर ।
नगर पंचायत मगहर के गांधी आश्रम वार्ड की दलित बस्ती में पिछले तीन दिनों तेज हवा और बारिश से कई बिजली के पोल गिर गए थे।जिससे दलित बस्ती की विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वार्ड में दलित बस्ती में सभासद द्वारा गिरे पोल को नहीं लगवाने पर उन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बिजली का खंभा नहीं लगने से विद्युत व्यवस्था बहाल कराने में अपेक्षित रुचि नहीं लेने की बात कही है।

गांधी आश्रम वार्ड की दलित बस्ती के राजू,श्री राम,रुकसाना,मुसई,आनन्द,शम्भू चन्द्रावती देवी,बताशा देवी, संजू देवी,मुन्नी देवी जशोदा देवी,लालता देवी,श्रवण कुमार आदि लोगों का कहना है कि चक्रवाती तेज हवा और बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली के खंभे गिर गए थे।जिसे बदलवाने में वार्ड के सभासद रईस आलम पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है।इन लोगों का आरोप है कि वार्ड के कुछ भाग में रविवार की देर शाम विद्युत आपूर्ति बहाल कराया गया लेकिन दलित बस्ती में चार दिन बीत जाने के बाद भी बिजली नहीं पहुंच सकी है। इससे लोगों को अंधेरे में रहने के साथ-साथ पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के कामों में परेशानी उठानी पड़ रही है।बिजली की आपूर्ति बहाल कराने के लिए मोहल्ले के लोगों ने पूर्व सभासद पति संतोष गुप्ता के नेतृत्व में विद्युत उप केंद्र मगहर कार्यालय पर प्रदर्शन किया।बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से लंबे समय तक वंचित रखना उचित नहीं है। बस्ती निवासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।इस संबंध पूर्व सभासद पति संतोष गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत के गांधी आश्रम वार्ड में दलित बस्ती निवासियों को चौथे दिन भी बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी इस कारण लोगों के विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में अवर अभियंता रवि कुमार यादव ने बताया कि बरसात के कारण कई स्थानों पर पेड़ पोल पर गिरने से तार टूट गए।जिसे रविवार की देर शाम को कस्बे की विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई।गांधी आश्रम वार्ड के दलित बस्ती में गिरे खम्भों को शाम तक बदल कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।

