थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, चोरी के डीजल और वाहन के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ।
संतकबीर नगर –
जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाईवे किनारे खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को चोरी के डीजल और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन –
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
श्रवण सोनी (निवासी: मिश्रौलिया दुर्बासा, पैकौलिया, जनपद बस्ती) ने दिनांक 26 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी ट्रक भुजैनी चौराहा, खलीलाबाद के पास खड़ी की थी और वे वहीं सो रहे थे, तभी अज्ञात चोरों द्वारा ट्रक से डीजल चोरी कर लिया गया।
इस शिकायत के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 794/2026 के तहत धारा 303(2), 324(4) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बाद में गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण –
- गिरफ्तारी की तिथि: 28 सितंबर 2026 ।
- स्थान: कांटे चौराहा, खलीलाबाद।
गिरफ्तार अभियुक्त –
दीपू भारती (पुत्र: रागेन्द्र भारती उर्फ राजेन्द्र भारती, निवासी: बांस गगहा धोबहिया, थाना गगहा, जनपद गोरखपुर)।
बरामदगी –
प्लास्टिक के गैलन में चोरी किया गया डीजल।
घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन (संख्या: UP80CE2211)।
पूछताछ में हुआ खुलासा –
पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त दीपू भारती ने स्वीकार किया कि वह हाइवे रोड के किनारे खड़ी ट्रकों से मौका पाकर पाइप की मदद से डीजल चुराता है। उसने बताया कि दिनांक 26 अगस्त 2026 की रात्रि में उसने खलीलाबाद क्षेत्र के भुजैनी चौराहे के पास एक खड़ी ट्रक से डीजल चोरी किया था और उसी डीजल को बेचने के लिए जा रहा था, तभी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे –
- उ0नि0 प्रभान्शु कुमार राय
- हे0का0 मोहम्मद यूसुफ
- का0 चन्द्रशेखर यादव
- का0 आलोक पाल
- का0 आशुतोष सिंह
- का0 मुकेश यादव
