आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

बिजली बहाली के लिए जमीन पर उतरे अधिकारी, युद्धस्तर पर जुटे कर्मचारी ।

0

तूफानी बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में 200 से अधिक बिजली पोल धराशायी, पेड़ों ने भी बढ़ाई मुश्किल।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच ।

रिसिया क्षेत्र में तूफानी बारिश के बाद चरमराई विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अब पूरी तरह जमीन पर उतर आए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह टूटे बिजली पोल और धराशायी पेड़ों के कारण विद्युत आपूर्ति बहाल करने में कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके बावजूद विभाग की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं।

सोमवार को बहराइच-नानपारा हाईवे पर बालदानपुरवा के निकट विद्युत बहाली के कार्य का निरीक्षण करने अधीक्षण अभियंता नवीन चंद्रा के साथ चीफ इंजीनियर टेक्निकल नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया और कर्मचारियों से जानकारी ली। इस दौरान एसडीओ रिसिया आरके मौर्य भी बिजली कर्मियों के साथ मौके पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुटे नजर आए।

 

एसडीओ आरके मौर्य ने बताया कि तूफान बेहद तेज था, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में 200 से अधिक बिजली पोल गिर गए हैं। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं और क्षतिग्रस्त लाइनों एवं पोलों को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्य की निगरानी करने से विद्युत कर्मियों का भी उत्साह बढ़ा है। विभाग का प्रयास है कि प्रभावित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से विद्युत आपूर्ति सामान्य की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story