बिजली संकट के बीच पुलिस अलर्ट, दिन-रात क्षेत्र में गश्त !
बिजली गुल होने के बाद चौकी प्रभारी ने संभाली कमान, दिन-रात क्षेत्र में गश्त !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच
रिसिया खराब मौसम और तेज आंधी-बारिश के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कई इलाकों में अंधेरा छा गया है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान चोरी अथवा अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका को देखते हुए कटिया चौकी प्रभारी अरविंद कुमार राय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
दिन हो या रात, चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ संवेदनशील स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गश्त करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की जा रही है।
चौकी प्रभारी अरविंद कुमार राय ने कहा कि खराब मौसम और विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में पुलिस की गश्त लगातार जारी रहेगी। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ चोरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
