शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच ।
रिसिया में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महेश अग्रवाल के आवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंवर करन वीर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महेश अग्रवाल सहित मौजूद लोगों ने उनका स्वागत करते हुए सम्मानित किया।
महेश अग्रवाल ने कुंवर करन वीर सिंह को श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की तथा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंडल महामंत्री प्रेम वर्मा, आशीष सिंह, राम निवास प्रधान, कुवर करन वीर सिंह के सहयोगी बिपुल बाबा अभिशेख सिंह, रोहित, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

