ज़ीरो पावर्टी अभियान की समीक्षा हेतु सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न ।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 13 मई।
डैशबोर्ड डाटा के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनपद में गरीबी उन्मूलन और पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से ‘‘जीरो पावर्टी‘‘ अभियान अन्तर्गत जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु गत दिवस विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेंडेंसी को तत्काल समाप्त कर शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को लाभान्वित किया जाय। समीक्षा के दौरान हर घर नल से जल (जल जीवन मिशन), विद्युत संयोजन एवं उज्ज्वला योजना की प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रगति में सुधार लाएं।
मुख्य विकास अधिकारी श्री धनवंता ने जीरो पावर्टी अभियान अन्तर्गत योजनाओं एवं कार्यक्रमों से सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सत्यापन हेतु अवशेष परिवारों में पात्र/अपात्र परिवारों का चिन्हांकन/सत्यापन कार्य तत्काल पूर्ण कराते हुए पात्र परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार रवि शंकर पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार धनंजय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी चन्द्रभान सिंह एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
