सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक ।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 13 मई।
उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उददेश्य से मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु समिति निवेष मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों, धारा 80 के लम्बित वादों, इन्वेस्टर समिट के निवेष प्रस्तावों के क्रियान्वयन की प्रगति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीडीओ द्वारा निवेश मित्र, पोर्टल पर लम्बित 77 प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही धारा 80 के बहराइच सदर में लम्बित 04 प्रकरणो तथा मिहींपुरवा में लम्बित 03 प्रकरणों को शीघ्रतिशीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
एम०ओ०यू० कियान्वयन की समीक्षा में अडानी एग्री लाजिस्टिक इकाई हेतु 7 मीटर चौड़ा तथा 650मी. लम्बा सम्पर्क मार्ग की पैमाइस करके 02 दिवस में उपलब्ध कराने हेतु उप जिलाधिकारी पयागपुर को निर्देशित किया गया। फिशरीज विभाग से संबंधित वीर भान सिंह के प्रकरण के संबंध में अपना पक्ष पुनः प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। छेदी लाल एण्ड सन्स के एनएचएआई के एनओसी के संबंध में सहायक अभियन्ता एनएचआई को प्रकरण का निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया। विगत माह में समिति द्वारा द्वारा लिए गए निर्णय की प्रगति की समीक्षा में० कृष्णा मोहन साल्वेक्स प्रा०लि० के लैण्ड एक्सचेन्ज के प्रकरण में उपजिलाधिकारी सदर को एक सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य 31 मई तक पूरा करने हेतु सेतु निगम को निर्देशित किया गया।
उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा में जनपद के एमवाईएसवाई योजनान्तर्गत इण्डियन बैंक सिविल लाइन द्वारा लान्ड्री वर्क्स के लिए वित्तपोषित लाभार्थी श्री तुषार वेदी एवं इण्डियन ओवरसीज बैंक द्वारा फर्नीचर कार्य हेतु वित्तपोषित सुशील कुमार राव तथा सीएम युवा योजनान्तर्गत इण्डियन बैंक स्टेशन रोड द्वारा मूर्ति निर्माण हेतु वित्तपोषित राहुल कुमार एवं गाड़ी घुलाई हेतु शुभम यादव, एसबीआई एबीडी द्वारा वाटर प्लान्ट हेतु वित्तपोषित मानवेन्द्र विक्रम सिंह तथा एसबीआई मुख्य शाखा द्वारा डीजे साउण्ड सर्विस हेतु वित्तपोषित आजाद अली द्वारा ऋण प्राप्त होने के पश्चात इकाई स्थापना तथा स्वरोजगार युक्त होने के संबंध में अपनी सफलता की कहानी का वर्णन किया गया।
सीडीओ द्वारा निर्देष दिये गये कि लाभार्थीयों का लघु वीडियो बनावाकर एक्स हैन्डल पर अपलोड करने हेतु उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया। साथ ही सभी बैंक समन्वयकों से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अधिकाधिक संख्या में पात्र अर्थियों का ऋण स्वीकृत/वितरित करने हेतु निर्देषित किया गया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, एलडीएम जितेन्द्र नाथ मसन्द सहित संबंधित विभागो के अधिकारी तथा अशोक मातनहेलिया, कुलभूषण अरोड़ा, अमरनाथ अग्रवाल सहित जनपद के उद्यमी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा द्वारा किया गया।
