उप जिलाधिकारी अमित यादव का खनन माफियाओं पर प्रहार ।
बहराइच – नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहीं मिट्टी खनन करते ट्रैक्टर – ट्राली पकड़ी गई ।
नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र में रात को अवैध खनन करते ट्रैक्टर – ट्राली पकड़ी गई।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच – नवाबगंज ।
बहराइच उप जिलाधिकारी अमित यादव के निर्देशन में नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।
नायब तहसीलदार अक्षय पाण्डेय की कार्यवाही से खनन माफियाओं को लगा झटका नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र में रात को हो रहे अवैध रूप से खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार अक्षय पाण्डेय पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे बाबागंज पुलिस चौकी के सामने तीन ट्रेक्टर ट्राली मय मिट्टी के साथ मौके पर पाएं गए। और खनन परिवहन के सम्बंध में मोटर मालिक द्वारा कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए उक्त ट्रेक्टर ट्राली मय मिट्टी चौकी बाबागंज में पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।
