बहराइच- महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का सीडीओ ने किया निरीक्षण।
सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 18 मई।
महाराजा सुहेलदेव जी के विजय उत्सव के अवसर पर विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर 23 व 24 मई 2026 को आयोजित होने वाले विजय उत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजकुमार, डीपीआरओ चन्द्रभान सिंह, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी मनीष कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने मंच स्थल, स्टाल व वीआईपी गैलरी, पार्किंग, आवागमन के रास्ते तथा कार्यक्रम में लगने वाले विभिन्न स्टालों के लिए ब्लाकवार ले-आउट प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। सीडीओ ने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराये जाने के भी निर्देश दिये।
