मृतक स्वर्णकार परिवार में एक सरकारी नौकरी एवं 50 लाख रुपए की दी जाए आर्थिक सहायता- अरविन्द स्वर्णकार
संत कबीर नगर।
कौड़ीराम के एक बुजुर्ग स्वर्णकार की निर्मम हत्या से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट गया है।पीड़ित सुनार परिवार से सपा के प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ के अरविंद स्वर्णकार के नेतृत्व तीन सदस्यी प्रतिनिधि मंडल मिला और ढाढ़स बधाया। सरकार से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और पचास लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मांग किया है ।
अरविन्द स्वर्णकार ने कहा कि मुख्यमंत्री के गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के धरका भटार निवासी रामलाल वर्मा कटरा मलांव में सोने-चांदी की दुकान चलाने वाले की निर्मम हत्या कर दिया गया।जो मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस को आईना दिखा रहा है और उनके कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में व्यवसाई वर्ग का शोषण हो रहा है।जिसमें सबसे अधिक स्वर्णकार समाज के साथ लूट,छिनैती,राहजनी और हत्या की घटनाएं होना आमबात हो गया है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं 50लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग किया है।सपा छात्र सभा के गौरव वर्मा ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज उनकी मदद के लिए हमेशा अंगद के पैर की तरह डट कर खड़ा रहेगा। उन्होंने घटना के अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग किया है। पीड़ित परिवार से मिलने वालों में अरविन्द स्वर्णकार,गौरव वर्मा,अशोक वर्मा पूर्व प्रधान गोरखनाथ वर्मा,संजय वर्मा सहित तमाम स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे।
