संत कबीर नगर- छात्र प्रदर्शन पर लाठीचार्ज व NEET पेपर लीक मामले को लेकर भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर में हुए छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज तथा बर्बरता को लेकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति महोदया के सापेक्ष जिला अधिकारी को दिया गया।
आपको बताते चले की संत कबीर नगर ज़िले में भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से देश के छात्रों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की मांगों तथा दिल्ली के जंतर मंतर में हुए लाठी चार्ज को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्तमान में देश का युवा शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता और रोजगार के अवसरों को लेकर गंभीर चिंता में है।
ज्ञापन के माध्यम से सरकार के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी गई हैं-
* केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग।
* NEET पेपर लीक से संबंधित परिस्थितियों में जान गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग।
* संसद में पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा कराई जाए।
* आंदोलन में शामिल छात्रों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए।
* शिक्षा माफिया एवं पेपर लीक गिरोहों के विरुद्ध कठोर और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
* जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए ताकि हजारों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
* छात्राओं के साथ हुई अशोभनीय व अमर्यादित घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो।
* पुलिस के साथ सादी वर्दी में मौजूद व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक की जाए तथा उन्हें पुलिस के हेलमेट व लाठियां किस आधार पर उपलब्ध कराई गईं, इसकी जांच हो।
* अवधि समाप्त हो चुके आंसू गैस के गोलों के प्रयोग की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
* प्रदर्शन स्थल पर क्षतिग्रस्त वाहनों तथा पत्थरों से भरे ट्रक की स्वतंत्र जांच हो।
* पुलिसकर्मियों के पास मौजूद कीलों वाली लाठियों के प्रयोग की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।
* भविष्य में सभी पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की वर्दी पर स्पष्ट नेम प्लेट अनिवार्य की जाए।
* NEET UG, JEE Main सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्णतः पारदर्शी और सुरक्षित प्रणाली लागू हो।
* सभी सरकारी भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं का परीक्षा शुल्क समाप्त किया जाए।
* महिला अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र उनके गृह जनपद तथा पुरुष अभ्यर्थियों के गृह या निकटवर्ती जनपद में हों।
* पेपर लीक और भर्ती घोटालों के दोषियों के विरुद्ध कठोर दंड सुनिश्चित किया जाए।
* सभी विभागों के रिक्त पदों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो।
* राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए।
* भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही तय हो तथा नॉर्मलाइजेशन प्रणाली समाप्त की जाए।
* जिन परीक्षाओं में स्कोर कार्ड जारी नहीं होते, उनमें परिणाम के साथ प्रत्येक अभ्यर्थी का प्राप्तांक (स्कोर) सार्वजनिक किया जाए।
पार्टी का मानना है कि इन मांगों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई होने से देश के युवाओं का लोकतांत्रिक संस्थाओं और परीक्षा प्रणाली पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
