“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गायत्री विद्यापीठ शिशु मंदिर रिसिया की प्रबंधक प्रियंका जायसवाल द्वारा किया गया भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गायत्री विद्यापीठ शिशु मंदिर रिसिया की प्रबंधक प्रियंका जायसवाल द्वारा किया गया भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
गायत्री विद्यापीठ शिशु मंदिर, रिसिया की प्रबंधक प्रियंका जायसवाल एवं मोनू जायसवाल के नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कृषि उत्पादन मंडी समिति, रिसिया परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण से किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अपनी माँ के सम्मान में एक-एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
प्रबंधक प्रियंका जायसवाल ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान मातृ सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत संगम है। वहीं मोनू जायसवाल ने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि उत्पादन मंडी समिति, रिसिया के सचिव शशि प्रकाश का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय परिवार ने उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल काब खान, सर्वेश चौहान, पूजा ओझा, रेनू सिंह, समता गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, विनीता निगम सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
अंत में गायत्री विद्यापीठ शिशु मंदिर, रिसिया के समस्त परिवार की ओर से कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
