सेवा ज्योति यात्रा का महाराज सिंह इण्टर कालेज से हुआ भव्य शुभारम्भ !
विकसित भारत संकल्प सभा में मा. प्रधानमंत्री व मा. मुख्यमंत्री के उदबोधन का हुआ सजीव प्रसारण !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 07 अक्टूबर।
सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा के अन्तर्गत महाराज सिंह इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं वन्दे मातरम् गीत के साथ हुआ। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा प्रभारी जनपद प्रभारी लखनऊ त्रियम्बक त्रिपाठी ने सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, विधायक बलहा सरोज सोनकर, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गोंड, पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल, संचित सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरीश चन्द्र, जिला मंत्री अजय प्रताप सिंह, निशंक त्रिपाठी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैसरगंज गौरव वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं सुशासन के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उपस्थित जनसमूह के साथ देखा एवं सुना गया। प्रधानमंत्री के राष्ट्र के प्रति समर्पण, जनसेवा के संकल्प एवं विकसित भारत के विजन को लेकर दिये गये प्रेरणादायी उद्बोधन ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों एवं विकासपरक योजनाओं से नागरिकों को जोड़ने तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उपस्थित लोगों से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा तैयार आकर्षक रंगोली का भी अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ। इसके उपरान्त सेवा ज्योति यात्रा रथ पर कलश स्थापित कर नगर का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
